पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बेशक राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया लेकिन इस मैच में उन्हें जोस बटलर की कमी साफ खलती दिखी क्योंकि जिस तेज़ शुरुआत की उनकी टीम को दरकार थी वो इस मैच में नहीं मिली। बटलर इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे लेकिन अब राजस्थान के फैंस ये जानना चाहते हैं कि बटलर अगले मैच के लिए फिट हैं या उन्हें और भी मैचों में बाहर बैठना पड़ेगा?

Advertisement

अब इस सवाल का जवाब किसी और ने नहीं बल्कि खुद राजस्थान के कप्तान संजू सैसमन ने दिया है। संजू ने कहा है कि बटलर अगले मैच में खेलने के लिए फिट हैं। बटलर इस समय कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाकर उन्होंने ये बता दिया है कि वो इस सीजन में फिर से अपने पुराने रंग में लौट आए हैं।

Advertisement

संजू ने मैच के बाद बटलर के बारे में अपडेट देते हुए कहा, “हमारे पास संतुलित शीर्ष और मध्य क्रम है। उस प्रवाह को बाधित करने का कोई मतलब नहीं था। हमने विस्तृत चर्चा की और तनुष कोटियन की जोड़ी यशस्वी जयसवाल के साथ बनाने का फैसला किया। उन्होंने अच्छा खेला और बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें एक गेम के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, क्योंकि जोस बटलर वापसी के लिए लगभग तैयार हैं। वो अगले मैच में खेलेंगे।”

 

Also Read: Live Score

अगर इस मैच की बात करें तो आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 27वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पंजाब किंग्स को बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 3 विकेट से हरा दिया। ये पंजाब की इस टूर्नामेंट में 5वीं जीत है और उन्हें एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं ये पंजाब की इस टूर्नामेंट में चौथी हार है। वो सिर्फ 2 मैच ही जीत पाए है। पंजाब आठवें पायदान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार