India vs West Indies: भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने रविवार (24 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। सैमसन 51 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। लेकिन सैमसन की पारी का अंत बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ। 

Advertisement

रोमारियो शेफर्ड द्वारा डाले गए पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने शॉर्ट फाइन लेग की तरफ शॉट खेला। नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े दीपक हुड्डा शॉट लगते ही दौड़ लगा दी, लेकिन सैमसन थोड़ी देर से भागे। काइल मेयर्स ने फुर्ती दिखाई और गेंद पकड़कर बोलर एंड पर थ्रो किया,लेकिन शेफर्ड गेंद पकड़ने में नाकाम रहे। फिर गेंद स्टंप्स पर जाकर लग गई।  

Advertisement

रिप्ले में देखने को मिला की गेंद शेफर्ड के हाथों से छिटकने के बाद दाएं पैर पर लगकर सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी थी और सैमसन क्रीज से काफी पीछे रह गए थे। इस तरह से आउट होने के बाद सैमसन काफी निराश नजर आए। 

मुकाबले के परिणाम की बात की जाए तो भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने दो गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार