India Tour of Bangladesh 2022: न्यूजीलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया का काफिला बांग्लादेश पहुंचा है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। मेन इन ब्लू बांग्लादेश के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम के स्कवॉड में गौर करने वाली बात ये है कि संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप करके रजत पाटीदार को टीम में चुना गया है।

Advertisement

सैमसन को ना चुने जाने पर साइमन डूल ने विचार साझा करते हुए तर्क दिया है कि सैमसन को रजत पाटीदार के स्थान पर चुना जा सकता था। संजू सैमसन ने न्यूज़ीलैंड की यात्रा की लेकिन छह मैचों में से उन्हें केवल एक में ही खेलने का मौका मिला था।

Advertisement

साइमन डूल ने क्रिकबज के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पता है कि वे रजत पाटीदार से प्यार करते हैं और मैं इसे ऐसे देखता हूं, मुझे लगता है कि यह ठीक है, लेकिन ऐसे कई बल्लेबाज हैं जिन्हें आप जानते हैं जैसे संजू सैमसन खेलने के लिए काफी अच्छे हैं और वे उन्हें बाहर कर रहे हैं। वो रजत पाटीदार को क्यों ले जा रहे हैं?'

बता दें कि रजत पाटीदार जिन्होंने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है, ने अपना पहला ODI कॉल-अप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्राप्त किया था। T20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें टीम में चुना तो गया था लेकिन, मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज को तब इंडिया की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। रजत पाटीदार इस बार भाग्य में बदलाव की उम्मीद करेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार