Sanju Samson Record: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। संजू सैमसन के पास T20I में टीम इंडिया के लिए वो कारनामा करने का मौका है जो कि महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी अपने करियर के दौरान नहीं कर पाए।

Advertisement

संजू सैमसन इतिहास रचने की दहलीज पर : 31 वर्षीय संजू सैमसन एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं, जो कि देश के लिए अब तक 66 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में संजू ने बेहद शानदार प्रदर्शन करके 1432 रन बनाए हैं। ध्यान दें कि उनके बैट से टी20 इंटरनेशनल में 119 चौके और 86 छक्के निकले।

खास बात ये है कि यहां से संजू अफगानिस्तान टी20 सीरीज में 14 छक्के लगाने का कारनामा करते हैं, तो वो टीम इंडिया के लिए टी20 में 100 छक्के मारने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन जाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने करियर में ये मुकाम हासिल नहीं कर पाए थे। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 52 छक्के लगाए थे।

टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के मारने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़

  • केएल राहुल - 72 मैचों में 99 छक्के
  • संजू सैमसन - 66 मैचों में 86 छक्के
  • ईशान किशन - 55 मैचों में 77 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी - 98 मैचों में 58 छक्के
  • ऋषभ पंत - 76 मैचों में 44 छक्के

गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अब तक सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों में 100 या उससे ज्यादा छक्के मारने का कारनामा किया है। संजू सैमसन अपने 100 टी20 छक्के पूरे करके इस एलीट रिकॉर्ड लिस्ट का भी हिस्सा बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में रोहित शर्मा (205 छक्के), सूर्यकुमार यादव (179 छक्के), हार्दिक पांड्या (126 छक्के), विराट कोहली (124 छक्के) और अभिषेक शर्मा (104 छक्के) ही मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार