Sanju Samson Poor Performance: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) एक बार फिर फॉर्म से जूझते दिख रहे हैं। वो लखनऊ टी20 (IND vs WI 1st T20) में भी अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। संजू की खराब फॉर्म के चलते भारतीय प्लेइंग इलेवन (India Playing XI) में उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
लगातार 4 मैचों में हुए फ्लॉप: 31 वर्षीय संजू सैमसन 2026 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो थे। हालांकि इसके बाद से वो भारतीय टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पिछली पार पारियों में तो संजू का बैट एक-एक रन के लिए तरसता दिखा है। उन्होंने पिछले चार मैचों (9,7,2,11) में सिर्फ 29 रन जोड़े हैं।
बताते चलें कि 2026 के वर्ल्ड कप के बाद से संजू ने भारत के लिए 11 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें वो सिर्फ दो पारी में ही अर्धशतक लगा पाए। इस दौरान वो 6 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। उनके नाम 73 टी20 इंटरनेशनल में महज़ 26.30 की औसत से 1578 रन दर्ज हैं।
क्या प्लेइंग XI से कटेगा पत्ता?: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा जिसके लिए India XI चुनते वक्त संजू की पॉजिशन पर खतरा रहेगा। हालांकि संजू के अनुभव को ध्यान में रखकर उन्हें मौका मिल सकता है। भारतीय टीम संजू से आगे देखती है तो ऐसे में वो वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकते हैं, जो कि IPL जैसे बड़े मंच पर अपने हुनर का प्रमाण दे चुके हैं।
वैभव महज़ 15 साल के हैं और बेहद आक्रमक बैटिंग करते हैं। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 4 शतक लगाने का कारनामा किया है। वैभव ने भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें उन्होंने 30.75 की औसत से 246 रन बनाए। इस दौरान वैभव ने दो अर्धशतक ठोके।
ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम एक बार फिर फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज़ संजू सैमसन को मौका देती है या फिर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा दिखाकर उन्हें प्लेइंग इलेवन में खिलाती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टी20 स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा,रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।