आईपीएल 2023 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 198 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। इस बड़े लक्ष्य को देखने के बाद फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे थे कि जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी राजस्थान के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे लेकिन संजू सैमसन ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने फैंस को हिला डाला।

Advertisement

राजस्थान के थिंक टैंक ने धमाकेदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर को ओपनिंग के लिए ही नहीं भेजा और यशस्वी जायसवाल के साथ रविचंद्रन अश्विन ओपनिंग करने उतरे। अश्विन को ओपनिंग करते देख हर कोई हैरान था क्योंकि ये फैसला चाहे सही साबित होता लेकिन पहली नजर में ये फैसला सचमुच समझ से परे था क्योंकि बटलर जैसा खिलाड़ी जो पिछले कई सालों से टी-20 में ओपनिंग करते हुए धमाल मचा रहा था और खासकर पिछले ही मैच में उसने तूफानी अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी, उसे ओपनिंग के लिए नहीं भेजा गया।

Advertisement

खैर फैंस का गुस्सा तो तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब ओपनर रविचंद्रन अश्विन चार गेंदें खराब करने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन के आउट होने के बाद बटलर बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन उनका वो टच नजर नहीं आया जो उनका ओपनिंग के दौरान नजर आता था। बेशक उन्होंने 11 गेंदों में 19 रन बनाए लेकिन फैंस का यही मानना है कि बटलर को ओपनिंग आना चाहिए था।

संजू सैमसन का ये फैसला शुरुआती पलों में तो उनकी टीम पर भारी पड़ता दिख रहा है खैर ये देखना दिलचस्प होगा कि मैच खत्म होने के बाद संजू इस फैसले पर क्या बयान देते हैं क्योंकि वजह कोई भी हो बटलर को ओपनिंग ना भेजने का कोई भी बहाना शायद पचाना मुश्किल होगा और अगर राजस्थान ये मैच हार गया तो संजू के लिए मुश्किलें और बढ़ेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार