विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson)  आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सैमसन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स को अनफॉलो कर दिया है चेन्नई सुपर किंग्स को फॉलो करने लगे हैं। जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही है कि वह अगले सीजन चेन्नई की जर्सी में नजर आ सकते हैं। 

Advertisement

ओनमनोरमा की खबर के अनुसार फिलहाल यह साफ नहीं है कि एमएस धोनी कब तक चेन्नई के साथ खेलेंगे। ऐसे में चार बार की चैंपियन चेन्नई को एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत होगी। जिसके लिए सैमसन एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।” 

Advertisement

सैमसन ने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए 14 मैचों में 40.33 की औसत से 484 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में टीम के टॉप स्कोरर रहे थे। आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन होना है, ऐसे में अगर सैमसन राजस्थान की टीम से अलग होते हैं तो उनपर कई टीमें दांव लगाएंगी। 

सैमसन फिलहाल घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरला की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में मौका भी मिल सकता है। इस सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, ऐसे में शायद सैमसन की जगह बन सके। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार