Sanju Samson Viral Video: भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन (Sanju Samson) स्वभाव से बेहद शानदार इंसान हैं। उन्होंने अपने स्वभाव से करोड़ों दिल जीते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर संजू का एक 16 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5th T20) के दौरान राष्ट्रीय गान के समय एक साथ दो बच्चों को ग्राउंड लेकर जाते दिखे।
संजू ने टूटने नहीं दिए नन्हे दिल: Viral Video में देखा जा सकता है भारतीय टीम के सभी क्रिकेटर हैमिल्टन टी20 के दौरान राष्ट्रीय गान के समय एक-एक बच्चे के साथ मैदान में चले जाते हैं। इसी बीच आखिर में दो बच्चे बच जाते हैं। यहां पर संजू बड़ा दिल दिखाते हैं और एक साथ दो बच्चों के हाथ पकड़कर मैदान पर उतरते हैं। ये एक बेहद ही प्यारा नज़ारा था जिसे आप नीचे देख सकते हो।
न्यूजीलैंड टूर पर फ्लॉप रहे संजू: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मैचों में 21.40 की औसत से सिर्फ 107 रन बनाए। उन्होंने पांच पारियों में 67 रन, 14 रन, 18 रन, 4 रन और 4 रन जोड़े। उनके ये आंकड़ें प्रभावित नहीं करते। वो अपनी पिछली 10 टी20 पारियों में सिर्फ तीन अर्धशतक लगा पाए हैं।
बताते चलें कि संजू सैमसन ने विदेशी धरती पर अपनी पिछली 13 पारियों में 12.30 की शर्मनाक औसत से महज़ 160 रन जोड़े हैं। इस दौरान संजू सिर्फ एक बार अर्धशतक लगा पाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन टी20 तो भारत ने जीती सीरीज: मिचेल सेंटनर की कैप्टेंसी वाली कीवी टीम ने हैमिल्टन टी20 में 18 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य हासिल करके भारत को 7 विकेट से हराया। हालांकि इसके बावजूद वो अपने घर पर टी20 सीरीज नहीं जीत पाए। Team India ने न्यूजीलैंड को उन्हीं की धरती पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से धूल चटाई है।