Shubman Gill and Sara Tendulkar: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 63 गेंदों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली। इस विस्फोटक पारी के बाद शुभमन गिल की चौतरफा तारीफ हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का हौंसला बढ़ाने के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। टीम इंडिया को मिली इस जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर शुभमन गिल की पारी की सराहनी की जिसके बाद फैंस शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को एकसाथ जोड़कर फनी कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सीरीज जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। लंबे समय बाद स्टेडियम में आकर भारत को खेलते देखना अच्छा लगा। शुभमन गिल ने टीम के लिए शानदार खेल खेला। हार्दिक पांड्या ने भी शानदार ऑलराउंड खेल खेला।' सचिन तेंदुलकर का ये ट्वीट वायरल हो गया और यूजर्स जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'सचिन सर मैच देखने गए और गिल भाई ने शतक जड़ दिया।' दूसरे यूजर ने सारा (सारा तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर की बेटी) का नाम जोड़ते हुए फनी ट्वीट कर लिखा, 'सारा जमाना शुभमन गिल का दीवाना।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सारा का सारा स्टेडियम ही हिला डाला।'

बता दें कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। कहा जा रहा था कि शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर की 25 साल की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, सारा या शुभमन की तरफ से कभी भी इस रिश्ते को लेकर किसी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया। सारा तेंदुलकर शुभमन गिल की दोनों बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार