सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गईं। एयरपोर्ट पर शूट किए गए एक वीडियो में उनके लिए आपत्तिजनक और बॉडी शेमिंग वाली टिप्पणी की गई, जिसके बाद सारा ने खुलकर नाराजगी जाहिर की।

Advertisement

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई ग्लैमरस फोटो या इवेंट नहीं बल्कि बॉडी शेमिंग का मामला है।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में एक पैपराजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सारा अपनी भाभी सानिया चंदोक के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही थीं। वीडियो में कैमरे के पीछे से कुछ लोग दोनों की पहचान पूछते सुनाई दिए। तभी एक आवाज आई, “मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है।” 

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा दिया। वीडियो पोस्ट करने वाले पत्रकार ताहिर जसूस को लोगों ने जमकर ट्रोल किया और उनकी आलोचना शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख वीडियो को बाद में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक उसका स्क्रीन रिकॉर्ड और क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो चुके थे।

इस पूरे मामले पर सारा तेंदुलकर ने भी चुप्पी नहीं साधी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए सीधे पैपराजी अकाउंट को टैग किया और लिखा, “तुम घिनौने हो। यह जर्नलिज्म नहीं है। हमें अकेला छोड़ दो।”

इसके बाद जब वीडियो डिलीट कर दिया गया तो सारा ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “तुम पोस्ट डिलीट कर सकते हो, लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाते।”

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सारा के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में उतर आए। यूजर्स का कहना है कि किसी की बॉडी या लुक्स को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है और इसे मनोरंजन या पत्रकारिता का नाम नहीं दिया जा सकता।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार