India Probable XI For 2nd Test Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs SL 2nd Test) रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है।
कटेगा कुलदीप यादव का पत्ता: 31 वर्षीय कुलदीप यादव भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ हैं, लेकिन वो गॉल टेस्ट में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। इस मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो पारी में 25 ओवर गेंदबाज़ी की और 103 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया। यही वज़ह है कोलंबो टेस्ट के लिए उनकी जगह प्लेइंग XI में पक्की नहीं है।
कोलंबो टेस्ट से पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज़ी कोच सैराज बहुतुले ने कुलदीप यादव पर बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा, "कुलदीप यादव का प्लेइंग XI में होना परिस्थितियों पर निर्भर करता है। वह हमेशा मैच विनर रहे हैं और निश्चित रूप से हमारी योजना का हिस्सा है, लेकिन हम एक बार फिर कॉम्बिनेशन पर फैसला करेंगे।”
साराश जैन को मिल सकता है मौका: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए 33 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी सारांश जैन डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। वो फर्स्ट क्लास के एक माहिर खिलाड़ी हैं जो कि 54 मैचों की 85 पारियों में 2223 रन और 188 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 47 लिस्ट ए मैच (553 रन और 38 विकेट) और 20 टी20 मुकाबले (37 रन और 18 विकेट) भी खेले हैं।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बरार।