MS Dhoni के करोड़ों दीवाने हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने ना सिर्फ अपनी बैटिंग से बल्कि कप्तानी से भी करोड़ों फैंस का दिल जीता है। फैंस ही नहीं क्रिकेटर्स भी महेंद्र सिंह धोनी को खूब फॉलो करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 विकेटकीपर खिलाड़ियों के नाम जो माही के बड़े वाले फैन हैं और माही को अपना मेंटर, आइडल और खुद से भी महान मानते हैं।

Advertisement

सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed)

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद माही के करोड़ों फैंस में से एक हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने कैमरे पर इस बात को स्वीकारा है कि वह थाला धोनी से प्रेरित होते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'धोनी मुझे प्रेरित करते हैं। वह महान विकेटकीपर हैं। मैं उनकी खूब प्रशंसा करता हूं। बता दें कि सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को 2017 की चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में मात दी थी।

जोस बटलर (Jos Buttler)

Advertisement

इंग्लिश विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर भी माही के दीवाने हैं। जोस बटलर का भी यह मानना है कि वह एमएस धोनी से प्रभवाति होते हैं। इतना ही नहीं जोस बटलर ने तो महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में यह तक कह दिया था कि वह मेरे हीरो हैं।

बता दें कि जोस बटलर इंग्लैंड के कप्तान हैं और बीते समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीता है। बटलर माही की तरफ शानदार विकेटकीपिंग भी करते हैं।

ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

विदेशी खिलाड़ी ही नहीं भारतीय खिलाड़ी भी माही को खूब मानते हैं। उन्हीं में से एक हैं इंडियन टीम के विकेटकीपर बैटर ऋद्धिमान साहा। 

Advertisement

ऋद्धिमान साहा ने खुद की तुलना माही से करते हुए बड़ा बयान दिया था। वह माही और खुद को स्कोर देते हुए बोले थे कि अगर धोनी 9/10 हैं तो मैं 2.5/10 हूं। बता दें कि ऋद्धिमान साहा ने एमएस धोनी के साथ क्रिकेट खेला है। हालांकि धोनी के समय में उन्हें इंडियन टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन इसके बावजूद साहा ने 40 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार