24 जून। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद को भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हुए मुकाबले में जम्हाई लेते हुए देखा गया, जिसके बाद भी उनकी बहुत आलोचना हुई। भारत ने मैच 89 रनों से जीता और सोशल मीडिया पर भी सरफराज पर ट्रॉल बने। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने उस घटना पर बयान दिया।

Advertisement

सरफराज ने मैच के बाद कहा, "जम्हाई लेना आम बात है। मैंने कोई पाप नहीं किया। अगर लोग मेरे जम्हाई लेने से पैसे कमा रहे हैं तो यह अच्छी बात है।"

Advertisement

हैरिस सोहेल की 89 रनों की दमदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 49्न रनों से मात दी। 

सरफराज ने कहा, "हैरिस सोहेल ने दमदार प्रदर्शन किया। हमने इस मैच के लिए टीम में बदलाव किए, कुछ मैच पहले हम दूसरे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे थे। कभी-कभी बदलाव टीम के लिए अच्छा होता है। जिस तरह से हैरिस ने बल्लेबाजी की, वह मैच में खेलने के लिए भूखे हैं।

वह अहम कड़ी साबित हुए और उन्होंने मैच पलटा। अंतिम 15 ओवरों में उन्होंने जोस बटलर की तरह बल्लेबाजी की।" पाकिस्तान का अगला मैच बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार