पिछले काफी समय से सरफराज खान (Sarfaraz Khan) लगातार घेरलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे है लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। इस बार उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जानें वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना जाएगा लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हासिल हुई। वहीं भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सरफराज खान को नजरअंदाज करने के लिए चयनकर्ताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट टीम में खिलाड़ियों को केवल उनके आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर चुना जाता रहा तो रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट को जारी रखने का कोई मतलब नहीं बनता हैं। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि, "सरफराज खान पिछले तीनों सीजन में 100 की औसत से रन बना रहे हैं। टीम में चुने जाने के लिए उसे क्या करना होगा? हो सकता है कि वह प्लेइंग इलेवन में न हो, लेकिन आप उन्हें टीम में चुनें। उन्हें बताएं कि उनके परफॉर्मेंसेस को पहचान मिल रही है। नहीं तो रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दीजिए। इसका कोई फायदा नहीं है, आप सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और सोचते हैं कि आप लाल गेंद के खेल के लिए भी काफी अच्छे हैं।"

Advertisement

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने 2022-23 की रणजी ट्रॉफी में छह मैचों में 92.66 की शानदार औसत की मदद से 556 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक देखने को मिले है। सरफराज ने 2021-22 के रणजी सीजन में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने 9 मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे। इस दौरान  शतक और 2 अर्धशतक भी बनाये। मुंबई का यह बल्लेबाज इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर था। 

Also Read: Live Scorecard

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गयी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार