5 अप्रैल, लाहौर (CRICKETNMORE)। शाहिद अफरीदी के टी- 20 टीम से कप्तान के तौर पर अपने को अलग करने के बाद पाकिस्तानी बोर्ड ने सरफराज अहमद को पाकिस्तान के टी- 20 टीम का कप्तान बनाया गया है।
Advertisement
सरफराज अहमद पहले से ही वनडे औऱ टी- 20 टीम के उपकप्तान हैं। पीसीबी के चैयरमैन ने प्रेस रीलिज करके इस बारे में जानकारी दी है। पीसीबी चैयरमैन ने सरफराज अहमद को इस बारे में बात करके उनकी इस मामले में बातचीत करी थी ।
इसके साथ ही सरफराज अहमद के बारे में पीसीबी चैयरमैन ने कहा कि वो बेहद ही सुलझा हुआ इंसान है और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए उनका कप्तान होना लाभदायक होगा।