4 जुलाई लाहौर (CRICKETNMORE)> पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीताने वाले सरफराज अहमद के लिए खुशियां अपनी राहें खोल कर खड़ी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरफराज खान को पाक टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया है।
पाकिस्तान टीम के कप्तान बनते ही सरफराज खान पाक टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन गए हैं। गौरतलब है कि सरफराज खान से पहले मिस्बाह फल हक पाकिस्तान टीम के टेस्ट कप्तान थे। लेकिन मिस्बाह ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जिसके कारण टेस्ट टीम के कप्तान की तलाश की जा रही है।
आपको बता दें कि सरफराज खान ने वैसे बतौर खिलाड़ी 36 टेस्ट मैच खेले हैं औऱ कुल 2089 रन बनाए हैं। 3 शतक और 13 अर्धशतक सरफराद खान के नाम दर्ज है। बतौर टेस्ट कप्तान सरफराज खान इस साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेलेगें। मिस्बाह के बाद सरफराज खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 32वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं।