WI vs PAK: पाकिस्तान टीम ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम को 109 रनों से हरा दिया। इस मैच के दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को वेस्टइंडीज की गर्मी से जूझते हुए देखा गया। वेस्टइंडीज की चिलचिलाती गर्मी में रिजवान ने कुछ ऐसा कहा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

नौमान अली के ओवर के दौरान मोहम्मद रिजवान को रबड़ी खाने का मन कर गया। रिजवान ने अपने कप्तान से कहा, 'इस गर्मी में यार रबड़ी हो ठंडी-ठंडी।' वहीं मैच के दौरान कई ऐसे मौके आए जब मोहम्मद रिजवान के अलावा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी मस्ती करते हुए देखा गया था। इन दोनों की ही आवाज स्टंप माइक के जरिए साफ सुनी भी जा सकती है।

Advertisement

वहीं अगर इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो वेस्टइंडीज ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच इसी मैदान पर 1 विकेट से जीता था। दूसरे टेस्ट मैच में उसे हार मिली जिसके चलते यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई। मैच के हीरो पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी रहे जिन्होंने मैच में 10 विकेट अपने नाम किए थे। 

शाहीन अफरीदी ने दोनों टेस्ट मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। शाहीन अफरीदी के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भी अपने शानदार खेल से फैंस का दिल जीता था। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते शाहीन अफरीदी को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार