पर्थ में खेले जा रहे महिला पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज सायाली सतघरे ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वोल को एक शानदार इनस्विंगर पर बोल्ड कर दिया। यह विकेट ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका देने वाला साबित हुआ। 

Advertisement

शुक्रवार (6 मार्च) से पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के इकलौते पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज सायाली सतघरे ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शानदार छाप छोड़ दी। 25 वर्षीय सायाली ने नई गेंद से ऐसी घातक गेंद डाली कि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जॉर्जिया वोल के पास उसका कोई जवाब नहीं था और वह 2 रन पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गईं।

Advertisement

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी के तीसरे ओवर में सायाली सतघरे ने कमाल कर दिया। ओवर की दूसरी ही गेंद उन्होंने तेज इनस्विंगर डाली जो बल्लेबाज के बल्ले और पैड के बीच से निकलते हुए सीधे लेग स्टंप से जा टकराई। यह गेंद इतनी सटीक और तेज थी कि जॉर्जिया वोल पूरी तरह चकमा खा गईं और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इस शानदार गेंद को देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और फैंस भी हैरान रह गए।

VIDEO:

सायाली का असर यहीं नहीं रुका। उन्होंने आगे चलकर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को भी 13 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को एक और अहम सफलता दिलाई। हालांकि इसके बाद एलिस पेरी ने जिम्मेदारी संभालते हुए पारी को स्थिरता दी और दिन का खेल खत्म होने तक 62 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके साथ एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं और वह भारत की पहली पारी के स्कोर से अभी 102 रन पीछे है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने 52 रन की सबसे अहम पारी खेली, जबकि शैफाली वर्मा ने 35 और काश्वी गौतम ने 34 रन बनाकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने में योगदान दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार