टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिन उस्मान तारिक अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। भारत के खिलाफ मैच से पहले भी उनके बारे में काफी चर्चा हुई और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उस्मान के बॉलिंग एक्शन की नकल करते हुए दिखाई दिए। अब भारत के खिलाफ मैच के बाद भी उस्मान अपने एक्शन के चलते छाए हुए हैं और अब स्कॉटलैंड के एक खिलाड़ी ने उनके एक्शन का मज़ाक उड़ाते हुए लाइमलाइट लूटी।

Advertisement

तारिक के स्टॉप-एंड-पॉज़ बॉलिंग एक्शन ने सभी टीमों और फ़ैन्स का ध्यान खींचा है। इसी कड़ी में ईडन गार्डन्स में एक नेट सेशन के दौरान, स्कॉटलैंड के एक खिलाड़ी को तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल करते देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर भी फैंस को मज़े लेने का मौका मिल गया। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटका अभिषेक शर्मा (0) के रूप में पहले ही ओवर में ही लग गया। यहां से पारी संभालते हुए ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 3 छ्क्के शामिल रहे, वहीं तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभालते हुए 29 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन की पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 175 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा कप्तान सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने भी 1-1 सफलता हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान शुरुआत से ही बिखर गई। टॉप ऑडर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (0), कप्तान सलमान अली आगा (6) और सैम अयूब (6) दो ओवर के अंदर ही चलते बने। इसके बाबर आज़म ने भी 5 रन पर विकेट गवाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि उस्मान खान ने कुछ देर संघर्ष करते हुए 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। नतीजन पाकिस्तान की पारी 114 रन पर ही सिमट गई। भारत के लिए इस पारी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार