मेजर लीग क्रिकेट 2023 टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और सिएटल ऑर्कास के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया जिसे वेन पार्नेल की अगुवाई वाली ऑर्कास ने 35 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑर्कास ने दो मुकाबलों में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है जबकि यूनिकॉर्न्स की ये दो मैचों में पहली हार है।

Advertisement

इस मैच में टॉस जीतकर सिएटल ऑर्कास ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हेनरिक क्लासेन की अगुवाई में बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। क्लासेन ने 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं, शिमरोन हेटमायर और शेहान जयसूर्या ने भी 36 और 33 रनों की बहुमूल्य पारियां खेली।

Advertisement

यूनिकॉर्न्स के लिए सबसे ज्यादा प्लंकेट ने 2 विकेट लिए। इसके बाद एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिकॉर्न्स की टीम को एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी और मैथ्यू वेड और फिन एलेन की सलामी जोड़ी ने उन्हें एक आतिशी शुरुआत देकर अपना काम पूरा भी किया। यूनिकॉर्न्स ने बिना विकेट गंवाए 3.1 ओवर में ही 42 रन बना लिए थे लेकिन एलेन 10 गेंदों में 28 रन बनाकर रनआउट हो गए और यहीं से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

पांचवें ओवर में मैथ्यू वेड भी 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यूनिकॉर्न्स की पारी पूरी तरह से पटरी से उतर गई। आखिर में ऑलराउंडर शादाब खान ने लड़ने का थोड़ा जज्बा दिखाया लेकिन उनकी 37 रनों की पारी यूनिकॉर्न्स को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी और बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते यूनिकॉर्न्स की टीम 17.5 ओवरों में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 35 रन से ये मैच हार गई।

ऑर्कास की तरफ से कैमरुन गैनन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए जबकि इमाद वसीम और एंड्रयू टाई ने भी 2-2 विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार