26 दिसंबर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा। चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने हाथ दिखाए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इन दोनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट खोकर 215 रन बनाए। बुधवार को दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 66 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Advertisement

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी सुर्खियां बटोरने में सफल रही। भले ही मयंक अग्रवाल अपने अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील करने में असफल रहे लेकिन उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।

यहां तक की सहवाग ने ट्विट कर मयंक अग्रवाल के बारे में लिखा कि जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वो शानदार थी। मिले मौके पर खड़े उतरने में सफल रहे। इसके साथ - साथ सहवाग ने कोहली और पुजारा की पारी की भी सराहना की है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार