पाकिस्तान ने तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर अपनी इज्जत बचा ली है। हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान की टीम ये सीरीज 2-1 से हार गई। तीसेर मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

इस सीरीज में पहली बार अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बिखरी हुई नजर आई और पूरी टीम सिर्फ 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में वैसे तो कई मजेदार पल देखने को मिले लेकिन शादाब खान जिस तरह से आउट हुए वो नज़ारा काफी दिलचस्प था। इस मैच में शादाब खान ठीक उसी तरह से आउट हुए जिस तरह पहले मैच में नसीम शाह आउट हुए थे।

Advertisement

नसीम शाह भी पहले टी-20 में हिटविकेट हुए थे और इस मैच में शादाब खान भी हिट विकेट के जरिए ही आउट हुए। शादाब खान 20वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन फरीद खान की इस स्लोअर गेंद को वो पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले के बजाय पेट से जा लगी। इस दौरान शादाब अपना बैलेंस खो बैठे और खुद ही उन्होंने अपना बल्ला स्टंप्स पर दे मारा।

इस तरह से आउट होकर वो काफी निराश दिखे लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 16 गेंदों में 28 रनों की अहम पारी खेली और अपनी टीम को 180 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। वहीं, शादाब ने गेंद के साथ भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट चटकाए और उन्हें उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। जबकि सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नबी को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार