मेलबर्न, 8 मार्च | शेफाली वर्मा क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। 16 साल और 40 दिन की शेफाली ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में मैदान पर कदम रखते हुए यह उपलब्धि हासिल कर ली।
Advertisement
इससे पहले, यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की शकाना क्विंटीन के नाम था, जिन्होंने 17 साल और 45 दिन की उम्र में 2013 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में हासिल किया था।
Advertisement
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। आमिर ने 2009 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 17 साल और 69 दिन की उम्र में मैदान पर कदम रखा था।