Women Women's Asia Cup 2026, IND-W vs PAK-W: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 मुकाबले में पाकिस्तान को पावरप्ले के अंदर ही पहला झटका लग गया। 

Advertisement

महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला शनिवार (5 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को जल्द ही भारतीय स्टार ऑलराउंडर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने पहला झटका दे दिया।

पाकिस्तान की पारी का पांचवां ओवर शेफाली वर्मा लेकर आईं। ओवर की तीसरी गेंद पर उनका सामना पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (Muneeba Ali) से था। शेफाली ने गेंद को स्टंप की लाइन में रखा। मुनीबा ने इस गेंद को खेलने के लिए थोड़ा जगह बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह शॉट खेलने में पूरी तरह चूक गई और गेंद ने अपना काम कर दिया। जैसे ही गिल्लियां बिखरीं, शेफाली ने भारत को पहली सफलता दिला दी।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मुनीबा अली ने आउट होने से पहले 13 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान को पावरप्ले के अंदर ही शुरुआती झटका लग गया। वहीं यह पहला विकेट गिरते ही पाकिस्तान की पारी बिखरती नजर आई और टीम ने खबर के लिखे जाने तक 9 ओवर में ही सिर्फ 35 रन के स्कोर पर 6 विकेट गवा दिए थे।

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार