Shafali Verma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Team) की स्टार सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने विमेंस एशिया कप (Women's Asia Cup 2026) के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ 22 साल की शेफाली ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए की शेफाली वर्मा भारतीय टीम की एक युवा और बेहद ही टैलेंडिट खिलाड़ी हैं, जो कि आक्रमक अंदाज में बल्लेबाज़ी करती हैं। उन्होंने साल 2026 के विमेंस एशिया कप के फाइनल में भी इसी अंदाज में बैटिंग की और 39 गेंदों पर 9 चौके 2 छक्के लगाकर 68 रनों की पारी खेली।

खास बात ये है कि शेफाली ने अपनी 68 रनों की पारी के दम पर अब साल 2026 के कलेंडर ईयर में अपने 675 T20I रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ अब वो भारतीय टीम के लिए एक कलेंडर ईयर में दूसरी सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पछाड़ा है, जिन्होंने साल 2018 में 663 T20I रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में अब सिर्फ स्मृति मंधाना ही शेफाली वर्मा से आगे हैं, जिन्होंने साल 2024 में 763 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए थे।

एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए महिला T20I में सबसे ज्यादा रन

  • 763 रन – स्मृति मंधाना, 2024
  • 675 रन – शेफाली वर्मा, 2026
  • 663 रन – हरमनप्रीत कौर, 2018
  • 649 रन – स्मृति मंधाना, 2026
  • 622 रन – स्मृति मंधाना, 2018

टी20 एशिया 2026 की स्टार प्लेयर: 22 साल की शेफाली विमेंस टी20 एशिया कप की सबसे कामियाब खिलाड़ी रहीं और उन्होंने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित किया। इस टूर्नामेंट में शेफाली ने सर्वाधिक रन बनाए और 5 मैचों में 47.20 की औसत और 171.01 की स्ट्राइक रेट से 236 रन ठोके। इसके अलावा शेफाली ने जरूरत पड़ने पर गेंदबाज़ी भी की और 12 ओवर में 5.16 की इकोनॉमी से सिर्फ 62 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने जीता फाइनल: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल दुबई के मैदान पर खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 183 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 72 रनों से मात दी। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने महज़ 39 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 68 रन ठोके। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार