Shafali Verma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने रविवार, 20 सितंबर को विमेंस एशियन गेम्स (Women's Asian Games 2026) के सेमीफाइनल में बांग्लादेश (IND-W vs BAN-W) के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा। 22 साल की शेफाली ने 49 गेंदों पर 3 चौके 9 छक्के लगाकर नाबाद 100 रन बनाए और एक साथ तीन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) जैसी दिग्गजों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है।

Advertisement

शेफाली वर्मा ने निस्सिन के कोरोना स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में बांग्लादेशी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 49 गेंदों पर शतक ठोक दिया। खास बात ये है कि शेफाली का ये शतक भारतीय महिला टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर की बराबरी की है। हरमन ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया था।

T20I में IND-W के लिए सबसे तेज शतक

  • 49 रन* – शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम बांग्लादेश महिला टीम, निस्शिन, 2026
  • 49 रन – हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम, प्रोविडेंस, 2018

बताते चलें कि शेफाली वर्मा भारतीय महिला टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी बनाने वाली सिर्फ तीसरी खिलाड़ी भी बन गईं हैं। उनसे पहले कैप्टन हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ही ये कारनामा कर पाईं थीं।

T20I में IND-W के लिए शतक

  • 124 रन – स्मृति मंधाना बनाम हांगकांग महिला टीम, दुबई, 2026
  • 112 रन – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड महिला टीम, ट्रेंट ब्रिज, 2025
  • 103 रन – हरमनप्रीत कौर बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम, प्रोविडेंस, 2018
  • 100 रन* – शेफाली वर्मा बनाम बांग्लादेश महिला टीम, निस्शिन, 2026

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि शेफाली वर्मा विमेंस टी20 इंटरनेशनल में एक फुल मेंबर टीम की खिलाड़ी के तौर पर हरमनप्रीत कौर की बराबरी करके संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने की रिकॉर्ड लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हो गई हैं। इस लिस्ट में नंबर-1 की पॉजिशन पर वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन हैं, जिन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों पर शतक लगाया था।

महिला T20I में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 38 गेंद – डियांड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम, सेंट किट्स, 2010
  • 46 गेंद – एलिसा हीली (AUS-W) बनाम श्रीलंका महिला टीम, नॉर्थ सिडनी, 2019
  • 47 गेंद – टैमी ब्यूमोंट (ENG-W) बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम, टॉन्टन, 2018
  • 47 गेंद – लौरा वोलवार्ड (SA-W) बनाम भारत महिला टीम, जोहान्सबर्ग, 2026
  • 47 गेंद – आयशा जफर (PAK-W) बनाम जिम्बाब्वे महिला टीम, कराची, 2026
  • 49 गेंद – शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम बांग्लादेश महिला टीम, निस्शिन, 2026
  • 49 गेंद – हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम, प्रोविडेंस, 2018
Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि शेफाली वर्मा विमेंस इंडियन टी20 टीम के लिए एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गईं हैं। उन्होंने साल 2026 में आठवीं बार ये कारनामा किया और स्मृति मंधाना की बराबरी की। स्मृति ने साल 2024 में IND-W के लिए टी20 में 8 पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार