महिला बिग बैश लीग 2021 का आगाज़ हो चुका है जहां पहले मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 6 विकेट हरा दिया है। सिडनी की इस जीत में सलामी बल्लेबाज़ एलिसा हिली ने अहम भूमिका निभाते हुए 27 गेंदों में 57 रन की आतिशी पारी खेली। 

Advertisement

इस मैच में सभी की निगाहें भारत की धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ शफाली वर्मा पर थी। शफाली बल्ले से तो फ्लॉप रही लेकिन अपनी फील्डिंग से महफिल लूटने में सफल रही। सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रही शफाली ने अपने रॉकेट थ्रो से मेलबर्न की सलामी बल्लेबाज़ एनाबेल सदरलैंड को पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

ये घटना मेलबर्न की पारी के छठे ओवर में घटित हुई जब सदरलैंड शॉट मारकर सीधा दौड़ पड़ी। गेंद सीधा शफाली के हाथों में थी और उनको सिर्फ एक स्टंप दिखाई दे रहा था लेकिन उन्होंने तेज़ी से बॉल को पकड़ते ही सीधा स्टंप्स पर निशाना साधा और उनका निशाना बिल्कुल सही जगह लगा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस शफाली की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाले मुकाबलों में शफाली महिला बिग बैश लीग में धमाल मचा पाती हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार