24 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां वाका मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 142 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण बड़े स्कोर की तरफ नहीं बढ़ पाई।

Advertisement

भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से 39, जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 37 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के सहारे 34 रनों की पारी खेली।

Advertisement

उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 11 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 20, दीप्ति शर्मा ने 11, रिचा घोष ने 14, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आठ और शिखा पांडे ने नाबाद सात रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से कप्तान सलमा खातुन और पन्ना घोष को दो-दो विकेट मिले।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार