10 सितंबर। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 में त्रिनबागो नाईट राइडर्स कमाल का परफॉर्मेंस करने में सफल रहा है। अबतक खेले तीनों मैच में शाहरूख खान की टीम त्रिनबागो नाईट राइडर्स ने सभी मैच जीते हैं। सीपीएल 2019 के पांचवें मैच में भी त्रिनबागो नाईट राइडर्स की टीम ने सैंट लूसिया जॉक्स को 7 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि सीपीएल 2019 में अपने टीम त्रिनबागो नाईट राइडर्स की शानदार परफॉर्मेंस से टीम के मालिक शाहरूख खान भी खासे खुश नजर आ रहे हैं। सीपीएल 2019 में  त्रिनबागो नाईट राइडर्स की टीम ने 3 मैच में 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में इस समय दूसरे नंबर पर है। अब त्रिनबागो नाईट राइडर्स का अगला मैच 13 सितंबर को जमैका तैलवाह के खिलाफ होना है।

Advertisement

त्रिनबागो नाईट राइडर्स टीम के मालिक शाहरूख खान क्रिकेटर और चैंपियन डीजे ब्रावो के साथ कैरेबियन डांस करते हुए नजर आए हैं। देखिए दिलचस्प वीडियो 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार