आईपीएल 2022 में धमाल मचाने के बाद रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मौजूदा सीजन में भी धमाके पर धमाका कर रहे हैं। रिंकू इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर चाहे मैच को फिनिश करना हो या जल्दी विकेट गिरने के बाद पारी को संभालना हो, रिंक को जो रोल दिया जा रहा है वो उसको बखूबी निभा रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर रिंकू रातों-रात स्टार बन गए हैं।

Advertisement

उनकी इस करिश्माई पारी के बाद दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने उन्हें प्यार दिया और आज बच्चा-बच्चा रिंकू का फैन है। गुजरात के खिलाफ लगाए गए उन 5 छक्कों के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी खुशी पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर तो रिंकू की तारीफ की ही साथ ही उन्होंने कॉल पर रिंकू सिंह से एक वादा भी किया जिसका खुलासा अब खुद रिंकू ने किया है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के बाद रिंकू से ये सवाल पूछा गया कि गुजरात के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाने के बाद शाहरुख खान से उनकी क्या बातचीत हुई थी, तो इस सवाल के जवाब में पहले तो रिंकू थोड़ा शर्माए लेकिन फिर उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा कि वो उनकी शादी में डांस करने आएंगे।

रिंकू सिंह ने कहा, ‘ शाहरुख खान सर ने उस पारी के बाद मुझे कॉल किया था। वो शादी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग मुझे अपनी शादी में बुलाते हैं, लेकिन मैं नहीं जाता हूं। लेकिन मैं तेरी शादी में नाचने जरूर आऊंगा।’

रिंकू सिंह के इस जवाब को सुनकर हर कोई हंसने लग गया। रिंकू का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, अगर केकेआर की बात करें तो आरसीबी के खिलाफ मैच जीतकर नितिश राणा की टीम ने टूर्नामेंट में वापसी कर ली है और अभी भी केकेआर के पास प्लेऑफ में पहुंचने का अच्छा मौका है लेकिन बशर्ते रिंकू सिंह के साथ-साथ बाकी खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार