Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। छोटे टारगेट का बचाव करने उतरी पाकिस्तान टीम को हमेशा की तरह उनके प्राइम बॉलर शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में विकेट चटका कर दिया। शाहीन अफरीदी ने नई गेंद से अपना जादू दिखाया और फॉर्म में चल रहे एलेक्स हेल्स को आउट किया। 

Advertisement

हेल्स को फंसाने के लिए शाहीन अफरीदी ने इनस्विंगर गेंद का सहारा लिया था। शाहीन ने ओवर-द-विकेट एंगल से पिन किया, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज स्विंग से बचने के लिए गेंद को देर खेलने की कोशिश में थे। हालांकि, ऐसा करने में बल्लेबाज पूरी तरह से चूक गया और क्लीन बोल्ड हो गया। 

Advertisement

शाहीन अफरीदी को इसी तरह पहले ओवर में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों का शिकार करते हुए कई बार देखा जा चुका है। बता दें कि फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया था। दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। 

टॉस के दौरान बाबर आजम ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करते। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। सैम कुर्रन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके वहीं आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन ने 2-2 विकेट लिए। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार