पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के फाइनल में लाहौर कलंदर्स ( Lahore Qalandars) ने मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) को 42 रनों से हराकर पहली बार पीएसएल खिताब जीत लिया। शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और आखिर में उन्हें इसका ईनाम भी मिला।

Advertisement

पीएसएल 2022 के फाइनल मुकाबले के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान जब लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी को जीत की बधाई देने के लिए मैदान में आते हैं तो अफरीदी उन्हें उठा लेते हैं और गले लगा लेते हैं।

Advertisement

इसके बाद देखा जा सकता है कि रिज़वान भी अफरीदी की पीठ थपथपाते हैं। ये नज़ारा देखकर सोशल मीडिया फैंस गदगद हो उठे। हालांकि, इसके साथ ही रिज़वान के चेहरे पर मायूसी भी देखी जा सकती है क्योंकि उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया लेकिन आखिरी मूमेंट पर आकर वो दबाव नहीं झेल पाए और खिताब जीतने से चूक गए।

लाहौर की इस जीत में एक नहीं बल्कि कई हीरो रहे। पहले मोहम्मद हफीज़ और डेविड वीज़े ने बल्ले और गेंद से योगदान दिया। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने गेंद से तीन विकेट लेकर ताबूत में आखिरी कील गाड़ने का काम किया और अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बना दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार