अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चयनर्ताओं ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। इसके साथ ही 16 सदस्यीय मजबूत टीम में अनकैप्ड बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा और ऑलराउंडर आमिर जमाल को भी शामिल किया गया है।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 सर्कल में ये पाकिस्तान के लिए पहला असाइनमेंट होने वाला है और पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने श्रीलंकाई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस टीम को डिजाइन किया है। इस टीम में चार स्पिनर, चार तेज गेंदबाज, छह विशेषज्ञ बल्लेबाज और दो कीपर-बल्लेबाज हैं। इसका मतलब ये है कि पाकिस्तान पूरी तैयारी के साथ श्रीलंका जा रहा है।

Advertisement

शाहीन अफरीदी की वापसी से ये टीम और भी मज़बूत होगी और अगर पाकिस्तान को इस सर्कल का फाइनल खेलना है तो शाहीन का अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए लाज़मी होगा। फिलहाल शाहीन टेस्ट विकेटों के शतक तक पहुंचने से एक विकेट दूर है और 3 दिसंबर 2018 को बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पदार्पण के बाद से पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज ने उससे अधिक विकेट नहीं लिए हैं। 23 वर्षीय शाहीन का औसत 24.86 है और उनकी इकॉनमी 3.04 है।

Also Read: Live Scorecard

 
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा , सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार