'200 करोड़ में ज़ीरो कितने होते हैं, पता है आपको' पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने अफरीदी को बताया 200 करोड़ का प्लेयर तो भड़के फैंस

Updated: Fri, Feb 18 2022 16:37 IST
Cricket Image for '200 करोड़ में ज़ीरो कितने होते हैं, पता है आपको' पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने अफरीदी क (Image Source: Google)

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL Mega Auction 2022) के खत्म होने के बाद फैंस की निगाहें आगामी सीज़न पर आ टिकी हैं। हालांकि, इसी बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार ने शाहीन अफरीदी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर उसे सोशल मीडिया पर फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं।

इहतिशाम उल हक नाम के इस पत्रकार ने एक ट्वीट करके कहा कि अगर पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) आईपीएल 2022 ऑक्शन में होते, तो उनपर 200 करोड़ की बोली लगती। पाकिस्तानी पत्रकार के इस ट्वीट के वायरल होते ही फैंस ने उसे जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

एक फैन ने इस पाकिस्तानी पत्रकार को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘ 200 करोड़ में जीरो कितने होते हैं, कुछ आइडिया है आपको?’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘ सस्ते नशे बंद करो…कुछ भी बकवास करते हो।' ये तो कुछ भी नहीं भारतीय फैंस ने तो इस पत्रकार समेत शाहीन शाह अफरीदी को भी नहीं छोड़ा। आइए देखते हैं कि फैंस ने किस तरह से इस पत्रकार को करारा जवाब दिया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें