शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर खैबर पख्तूनख्वा ने पाकिस्तान नेशनल टी-20 कप में सिंध को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के इस टी-20 टूर्नामेंट में अफरीदी ने दूसरी बार पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं। 20 साल के अफरीदी ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 5 विकेट हासिल किए औऱ इसके साथ ही इतिहास रच दिया।

Advertisement

अफरीदी टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के डेविड वीज औऱ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन की बराबरी की है। वीज ने टी-20 क्रिकेट में 237 मैचों में और शाकिब अल हसन ने 308 मैचों में चार बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। जबकि अफरीदी ने सिर्फ 56 मैचों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया है। 

टी-20 में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने अपने करियर में अब तक खेले गए 295 मैचों में पांच बार पारी में 5 विकेट लिए हैं। 

बता दें कि अफरीदी मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं और टीम के फिलहाल तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार