पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी बल्कि अपने फैशन स्टाइल की वजह से भी चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार जिस वजह से वो लाइमलाइट में आए हैं, वो वजह काफी दिलचस्प है। सोशल मीडिया पर शाहीन का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो आईपीएल में खेलने को लेकर अपना जवाब देते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

 शाहीन शाह अफरीदी से जब पूछा गया कि क्या वो कभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? तो उन्होंने काफी चालाकी से इसका जवाब दिया और एकतरह से जवाब देने से बचते दिखे। गौरतलब है कि आईपीएल 2008 के बाद से ही दुनिया की सबसे बड़ी लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का शामिल होना बैन हो गया था। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जर्नलिस्ट अफरीदी से पूछता है कि क्या वो कभी भी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे? तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा, 'किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़े गर्व की बात होती है कि वो अपने देश के लिए खेले। इसलिए मेरी प्राथमिकता हमेशा पाकिस्तान के लिए खेलने की है। अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और फिलहाल मेरे लिए पाकिस्तान सुपर लीग ही काफी है।' 

आपको बता दें कि अब तक शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के लिए 24 टेस्ट, 30 वनडे और 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से 95 टेस्ट, 59 वनडे और 47 टी20 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं। इस खिलाड़ी ने मौजूदा समय में जिस तरह से गेंदबाज़ी की है उसे देखने के बाद उन्हें मौजूदा समय का सबसे घातक गेंदबाज़ भी कहा जा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार