एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) घुटने की चोट के काऱण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार (20 अगस्त) को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।   बता दें कि पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। अफरीदी ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था। 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने अफरीदी को चार से छह हफ्ते आराम करने का सलाह दी है। जिसके चलते अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे। 

Advertisement

पीसीबी के चीफ मेडिकल ऑफिसर, डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, "मैंने शाहीन के साथ बात की है, और वह इस खबर से काफी परेशान है, लेकिन वह एक बहादुर युवा लड़का है, जिसने अपने देश और टीम की सेवा करने के लिए दृढ़ता से वापसी करने की कसम खाई है।"

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहवले टेस्ट मैच के दौरान अफरीदी के घुटने में चोट आई थी। 

शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम के साथ बने रहेंगे और रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे। पीसीबी जल्द ही अफरीदी की जगह एशिया कप के लिए किसी अन्य खिलाड़ी के नाम का ऐलान करेगी।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार