टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हो गए थे और वो अपने कोटे के पूरे चार ओवर नहीं कर पाए। इसका नतीजा ये रहा कि पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला 5 विकेट से हार गया। इस मैच में पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने एक बयान दिया था जिस पर अब शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

शाहीन की चोट पर बोलते हुए अख्तर ने कहा था, 'ये विश्व कप फाइनल है। भले ही पैर टूट जाए। जो कुछ भी होता है, बस दौड़ते रहो और कुछ करो। लेकिन ये हमारे भाग्य में नहीं था। जब आप अपने पैरों को सुन्न करते हैं, तो दर्द महसूस नहीं होता है। हां, आप युवा खिलाड़ी के करियर को खतरे में डाल रहे हैं। ये विश्व कप फाइनल है, आप जोखिम उठा सकते हैं या नहीं, आपको एक कप्तान के रूप में सोचना होगा। ये एक है कठिन फैसला था।"

Advertisement

शोएब का ये कहना कि शाहीन को वर्ल्ड कप फाइनल में इंजेक्शन लेकर खेलना चाहिए था, उनके ससुर शाहिद अफरीदी को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। ये बिल्कुल भी जायज नहीं है।

शाहिद ने समां टीवी से बातचीत करते हुए कहा, 'शाहीन अगर 80 प्रतिशत भी फिट है तो, मैं नहीं समझता कि उसे खेलना चाहिए। उसे फिट होने तक रेस्ट दिया जाना चाहिए। नहीं, ये बिल्कुल ज़ायज बात नहीं है। पेन किलर सिर्फ उस वक्त के लिए होता है। हमने भी बहुत बार लिया है। उसके साइड इफेक्ट भी बहुत होते हैं। उस वक्त तो सुन्न हो जाता है, दर्द खत्म हो जाता है लेकिन मैच खेल लेने के बाद अगले दिन दर्द काफी बढ़ जाता है। जहां तक शोएब अख्तर की बात है तो वो एक अलग ही बंदा था, जो दुनिया को हिलाकर रखता था।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार