शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उनका पूरा करियर काफी विवादों में रहा। अफरीदी ने कई बार क्रिकेट के खेल को शर्मसार किया है और ऐसी ही एक घटना 17 साल बाद फिर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, शाहिद अफरीदी ने साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान पिच टेंपरिंग की थी जिसके कारण उन्हें एक टेस्ट और दो वनडे मैच में बैन का सामना करना पड़ा था। अब शाहिद अफरीदी ने इस घटना पर खुलकर बात की है।

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने कहा, 'वह काफी अच्छी सीरीज थी। फैसलाबाद में मुकाबला खेला जा रहा था। वह एक टेस्ट मैच था, लेकिन बॉल ना तो टर्न हो रहा था और ना ही स्विंग और सीम। यह काफी बोरिंग हो गया था। मैं पूरी ताकत से अपील कर रहा था, लेकिन कुछ भी फायदा नहीं था। तभी एक गैस सिलेंडर फटा और सभी का ध्यान हट गया।'

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने घटना के दौरान शोएब मलिक की भूमिका पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया, 'मैं शोएब मलिक को बोला- मेरा दिल कर रहा है कि इधर पेच बना दूं। बॉल तो टर्न होगा। शोएब ने मुझसे कहा- कर दो, कोई नहीं देख रहा, इसलिए मैंने पिच टेंपरिंग कर दी। इसके बाद जो हुआ वो सभी को पता है।' अफरीदी ने यह भी माना कि अब जब वह इस घटना के बारे में सोचते हैं तब उन्हें यह महसूस होता है कि वह एक गलती थी।

बता दें कि शाहिद अफरीदी के बयान से यह भी साफ हो चुका है कि इस घटना के दौरान सिर्फ वहीं एक शख्स नहीं थे जिन्होंने पिच टेंपरिंग की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया, बल्कि इसमें शोएब मलिक का भी कहीं ना कहीं हाथ था। गौरतलब है कि अफरीदी सिर्फ पिच टेंपरिंग ही नहीं बल्कि बॉल टेंपरिंग जैसी शर्मनाक घटना भी करते कैमरे में कैद हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार