आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट पर 147 रन बनाए हैं और अब पाकिस्तान को मैच जीतने और जीत की हैट्रिक पूरी करने के लिए 148 रनों की दरकार है। इस मैच में एक बार फिर से पाकिस्तान के युवा तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी का जलवा देखने को मिला।

Advertisement

हालांकि, ये मैच शाहीन के लिए और भी खास बन गया क्योंकि उनकी बॉलिंग देखने के लिए उनके होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी भी स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। जब शाहीन बॉलिंग कर रहे थे तभी स्क्रीन पर शाहिद अफरीदी दिखाई दिए और इसके बाद कैमरामैन ने कुछ सेकेंड के लिए फोकस लाला पर ही बनाए रखा।

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने अपना एक हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन भी स्वीकार किया। इस घटना का वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं, अगर इस मैच में शाहीन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 22 रन देकर 1 विकेट लिया। 

अगर बाबर आज़म की टीम अफगानिस्तान की टीम को भी धूल चटा देती है तो इस टीम के लिए सेमीफाइनल बस कुछ कदम दूर होगा। पाकिस्तानी टीम जिस अंदाज़ में इस वर्ल्ड कप में खेल रही है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये टीम वर्ल्ड कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार