टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को जिस शुरुआत की जरूरत थी, वो उनके ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककोन्ची ने दिला दी। दूसरे ही ओवर में उन्होंने साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन को एक-एक कर पवेलियन भेज दिया, वहीं प्रोटियाज खेमे में सन्नाटा छा गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह दांव शुरू से ही सही साबित होता नजर आया।
साउथ अफ्रीका की पारी का दूसरा ही ओवर था जब सेंटनर ने गेंद ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककोन्ची को थमा दी। यह फैसला चौंकाने वाला जरूर था, लेकिन मैककोन्ची ने इसे मास्टरस्ट्रोक बना दिया।
दरअसल, ओवर की चौथी गेंद पर मैककोन्ची ने लेंथ थोड़ा पीछे खींची और मिडिल-लेग की लाइन पर गेंद को अंदर की ओर ड्रिफ्ट कराया। क्विंटन डी कॉक जगह न बना सके, फिर भी इनफील्ड के ऊपर से खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और मिड ऑन की तरफ हवा में चली गई। लॉकी फर्ग्यूसन ने आसान सा कैच लपक लिया और डी कॉक सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने।
VIDEO:
अभी साउथ अफ्रीका इस झटके से उबरा भी नहीं था कि अगली ही गेंद पर एक और वार हो गया। इस बार मैककोन्ची ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर रयान रिकेल्टन बैकफुट पर जाकर कट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर बैकवर्ड पॉइंट की तरफ उछल गई। फिन एलेन ने वहां आसान कैच पकड़ लिया और रिकेल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
VIDEO:
दूसरे ही ओवर में दो विकेट गिरते ही साउथ अफ्रीका की शुरुआत पूरी तरह पटरी से उतर गई। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में शुरुआती झटके किसी भी टीम की रणनीति बिगाड़ सकते हैं और मैककोन्ची ने यही कर दिखाया।
टीमें इस मैच के लिए
साउथ अफ्रीका (Playing XI): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (Playing XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।