Prcatice Session Ahead: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस के बाद सेंटनर ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। हमने रात में पिच को थोड़ा देखा था। यह काफी अच्छी लग रही थी। यह फिर से काफी फ्लैट होनी चाहिए, इसलिए शुरुआत में कुछ बढ़त बनाने की कोशिश करें और उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हम जानते हैं कि वे (दक्षिण अफ्रीका) एक बेहतरीन टीम हैं, जैसा कि उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है। हमें तैयार रहना होगा। मुझे लगता है, सेमीफाइनल में, हमेशा थोड़ा दबाव होता है। हम देखेंगे कि क्या होता है। मैटी हेनरी समय पर वापस आ गए हैं, जो अच्छा है। वह प्लेइंग इलेवन में हैं। यह पिच कोलंबो की तरह स्पिन नहीं करेगी। इसलिए इश की जगह नीशम टीम में हैं।"
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा, "उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। हमने कल रात यहां ट्रेनिंग की और नॉक-आउट गेम में बोर्ड पर रन बनाना कोई बुरी बात नहीं है। हमने 3 बदलाव किए। रबाडा, मार्को जेनसन और केशव महाराज वापस आ गए हैं।"
दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंची है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभाग में दक्षिण अफ्रीका बेहद संतुलित और मजबूत दिखी है।
न्यूजीलैंड का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम को ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका और सुपर-8 में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था।
दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंची है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभाग में दक्षिण अफ्रीका बेहद संतुलित और मजबूत दिखी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।