पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आज (1 मार्च) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अफरीदी ने ट्वीटर के जरिए फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। हालांकि, शाहिद अफरीदी ने अपने ट्वीट में अपनी उम्र को लेकर दावा किया है कि वह आज 44 साल के हो गए हैं। क्रिकेटर के इस ट्वीट के बाद उनकी उम्र को लेकर नए विवाद ने जन्म ले लिया है।

Advertisement

कई वेबसाइटों के अनुसार शाहिद अफरीदी वर्तमान में 41 साल के हैं जिसके चलते फैंस काफी ज्यादा कंफ्यूज हो गए हैं। फैंस के लिए अफरीदी की वास्तविक उम्र का अनुमान लगाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वहीं शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में अपनी डेट ऑफ बर्थ को लेकर अलग खुलासा किया था।

Advertisement

2019 में जारी अपनी पुस्तक 'गेम चेंजर' में शाहिद अफरीदी ने कहा था कि उनका जन्म 1975 में हुआ था, न कि 1980 जैसा कि पहले माना जाता था। इसका मतलब है कि शाहिद अफरीदी को अब 46 साला का होना चाहिए, न कि 44 जैसा कि उनका ट्वीट बताता है।

लेकिन अफरीदी ने जो उम्र बताई है उसके अनुसार उनका एक वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में है। अफरीदी ने ट्वीटर पर खुद कहा कि वो 44 साल के है, इस हिसाब से उनका अधिकारिक जन्मदिन दिवस 1 मार्च 1977 होना चाहिए जो पहले 1 मार्च 1980 था।

इस हिसाब से अफरीदी के नाम जो सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड था वो अब अफगानिस्तान के उस्मान घानी के नाम होना चाहिए। अफरीदी ने साल 1996 में 16 साल 217 दिन की उम्र में शतक लगाया था लेकिन अफरीदी के नए जन्मदिन के हिसाब से 1996 में वो 19 साल 217 दिन के होंगे। दूसरी ओर उस्मान घानी ने साल 2014 में 17 साल 242 दिन में यह कारनामा किया था। 

ये सभी चीजें कहीं ना कहीं क्रिकेट फैंस के लिए भी बेहद दुविधा पैदा करने वाला है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार