पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने खिताब जीतने के लिए मुल्तान सुल्तांस के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में मुल्तान के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई हुई और उन गेंदबाज़ों की लिस्ट में शाहनवाज़ धानी का नाम भी शामिल था।

Advertisement

धानी ने 3 ओवरों में 34 रन लुटाते हुए एक विकेट लिया। हालांकि, उन्होंने मोहम्मद हफीज़ का विकेट लेकर जिस तरह से जश्न मनाया उसने उन्हें एक बार फिर से लाइमलाइट ला खड़ा किया। सोशल मीडिया पर धानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अंपायर अलीम दार से एक बार फिर से मज़ाक करते हुए दिखे।

Advertisement

ये घटना 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर घटित हुई जब हफीज़ को धानी ने कैच आउट करवाया। इसके बाद वो दौड़े-दौड़े अंपायर अलीम दार के पास पहुंचे और उनके सामने मज़ाकिया अंदाज़ में हाथ जोड़ते हुए दिखे। धानी के इस रिएक्शन पर अंपायर दार ने भी अपने हाथों से रिएक्शन दिया, मानो वो कह रहे हों चलते बनिए धानी साहब।

हालांकि, धानी के लिए पीएसएल का ये पूरा सीज़न उतना अच्छा नहीं रहा जितना पाकिस्तानी फैंस ने उनसे उम्मीद की थी। अपने अलग तरह के सेलिब्रेशन के लिए वो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि, ये वो कारण है जिसके चलते शाहिद अफरीदी उनकी आलोचना भी कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार