New Zealand vs West Indies 2nd ODI: वेस्टइंडीज के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शाई होप (Shai Hope) ने बुधवार (19 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर के मैकलीन पार्क में दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। होप ने 69 गेंदों में 157.97 की  स्ट्राईक रेट से नाबाद 109 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 4 छक्के जड़े। होप के वनडे करियर का यह 19वां शतक है औऱ इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

Advertisement

होप वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 142 पारी में यह मुकाम हासिल कर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा। लारा ने इसके लिए 155 पारियां खेली थी और 141 पारी के साथ विवियन रिचर्ड्स पहले नंबर पर हैं। 

इसके अलावा वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में लारा(19 शतक) के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। क्रिस गेल (25) ही अब उनसे आगे हैं। 

धोनी की बराबरी की

होप बतौर विकेटकीपर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनका बतौर कप्तान 43 पारी में छठा शतक है और धोनी ने 172  पारी में छह शतक लगाए थे। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी

होप टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ वनडे शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के पहले औऱ दुनिया  के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। अभी तक  रिकी पोंटिंग,हर्शल गिब्स,सचिन  तेंदुलकर, हाशिम  अमला ने ही यह कारनामा किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि बारिश के कारण यह मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ,  जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 34 ओवर प्रति पारी कर दी गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार