IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (14 अक्टूबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और मेहमान टीम ने शाई होप (Shai Hope) के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप ने एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। यह इस सीरीज में होप का दूसरा शतक रहा।

होप को पहले विकेट के लिए ज्वेल एंड्रयू का अच्छा साथ मिला। एंड्रयू ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दोनों बल्लेबाजों के बीच 27 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई थी। मध्य ओवरों में शिमरोन हेटमायर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों पर 33 रन ठोक दिए और टीम के रनरेट को तेजी से आगे बढ़ाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने शाई होप के साथ मिलकर पारी को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 91 रन की नाबाद साझेदारी की। रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर 49 रन बनाए और होप के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को 247 रन तक पहुंचा दिया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को ही 1-1 विकेट मिल पाया।

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमस (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर,अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेपर्ड, रॉस्टन चेज, गुड़ाकेश मोती, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार