Shai Hope Equals Brian Lara Record: वेस्टइंडीज़ के स्टार बल्लेबाज़ और वनडे के कप्तान शाई होप ने एक धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के खिलाफ ब्रायन लारा स्टेडियम में सीरीज़ डेसाइडर मैच में उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दिग्गज ब्रायन लारा की बराबरी करते हुए वेस्टइंडीज़ क्रिकेट में नई पहचान बनाई है।

Advertisement

वेस्टइंडीज़ के वनडे कप्तान शाई होप ने मंगलवार (12 अगस्त) को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में अपनी कप्तानी वाली पारी से सबका दिल जीत लिया। इस मैच में होप ने सिर्फ 83 गेंदों में अपना 18वां वनडे शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 94 गेंदों पर 120 रन ठोके और टीम को मज़बूत स्कोर (294/6) तक पहुंचाया।

Advertisement

सबसे खास बात यह रही कि यह उनका बतौर वेस्टइंडीज़ कप्तान 5वां वनडे शतक था, जिसके साथ उन्होंने दिग्गज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लारा ने अपने 17 साल लंबे वनडे करियर में 125 मैचों की कप्तानी करते हुए 5 शतक लगाए थे, जबकि होप ने यह मुकाम सिर्फ 38 मैचों में हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज़ के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा वनडे शतक के रिकॉर्ड में अब होप भी लारा के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने कप्तान रहते हुए 230 वनडे में 22 शतक जड़े थे। उनके बाद भारत के विराट कोहली हैं, जिन्होंने 95 वनडे में 21 शतक बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में भी होप 18 शतकों के साथ अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (25) और ब्रायन लारा (19) हैं। इस सीरीज़ डेसाइडर पारी से उन्होंने न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाई, बल्कि टीम को मज़बूत पोज़िशन में भी ला खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार