SL vs WI 1st T20: शाई होप (Shai Hope) की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) ने शुक्रवार, 12 जून को टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 19.2 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि ये मुकाबला किंग्स्टन के सबीना पार्क स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान वेस्टइंडीज के जीत के सबसे बड़े हीरो शाई होप रहे, जिन्होंने नाबाद 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि सबीना पार्क स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कामिन्दु मेंडिस ने सर्वाधिक रन जोड़े और नंबर-5 पर बैटिंग करके 39 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

कामिन्दु मेंडिस के अलावा श्रीलंका के लिए कप्तान कुसल मेंडिस ने 23 गेंदों पर 36 रन और दासुन शनाका ने 23 गेंदों पर 22 रन जोड़े। बात करें अगर कैरेबियाई गेंदबाज़ों की तो जेसन होल्डर ने अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाया और 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा शमर जोसेफ ने भी तीन विकेट लिए और रोस्टन चेज ने भी एक विकेट हासिल किया।

यहां से अब वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 148 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के लिए ब्रैंडन किंग और कैप्टन शाई होप ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 67 रन जोड़े। इसके बाद ब्रैंडन किंग 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि दूसरी तरफ से शाई होप ने एक छोर संभाले रखा और आखिर तक बैटिंग करके 54 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर (9 गेंदों पर 17 रन), रोस्टन चेज (26 गेंदों पर 16 रन) और रोवमैन पॉवेल (06 गेंदों पर नाबाद 10 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े। इन्हीं सब के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 148 रनों का टारगेट हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ वानिन्दु हसरंगा (4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट) और ईशान मलिंगा (4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट) ही अपनी गेंदबाज़ी से सफलता हासिल कर पाए। ध्यान दें कि ये मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार