बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने शनिवार (18 मार्च) को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 93 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। शाकिब ने 89 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में नौ चौके लगाए। शाकिब वनडे में 7000 रन और 300 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने ही यह कारनामा किया था। शाकिब ने 228 वनडे में यहां तक पहुंचे हैं जो कि सबसे तेज हैं। अफरीदी ने 341 पारी और जयसूर्या ने 397 पारियों में यह मुकाम हासिल किया थ।

Advertisement

कर्टिस कैम्फर द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर में एक रन दौड़कर इस कीर्तिमान तक पहुंचे। तमीम इकबाल के बाद शाकिब दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में 7000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने की शुरूआत में वनडे मैच के दौरान शाकिब ने 300 विकेट का आंकड़ा छूआ था। तीसरे वनडे में रेहान अहमद को आउट कर इस फॉर्मेट में 300 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बने थे। सनथ जयसूर्या और डेनियल विटोरी के बाद 300 वनडे विकेट लेने वाले वह तीसरे बाएं हाथ के गेंदबाज है। 

शाकिब के नाम बांग्लादेश के लिए टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टेस्ट में 231 और टी-20 इंटरनेशनल में 128 विकेट चटकाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 443 विकेट लिए हैं औऱ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज है। 

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में आयरलैंड को 183 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 30.5 ओवर में सिर्फ 155 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार