शाकिब अल हसन मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं और जब भी ये खिलाड़ी बल्ले या गेंद से चमकता है तो फैंस की आंखों के लिए नज़ारा देखते ही बनता है। बीपीएल के 16वें मैच में भी शाकिब की बल्लेबाज़ी लाइमलाइट लूटने में सफल रही।

Advertisement

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 16वें मैच में चट्टोग्राम चैलेंजर्स और फॉर्च्यून बरिशल आमने-सामने थे और इस मैच में शाकिब धीमे से अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे कि 14वें ओवर में उनका सामना नसुम अहमद से हुआ और मैच का मूमेंटम बदल गया।

Advertisement

शाकिब ने अहमद के इस ओवर की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर समां बांध दिया। शाकिब ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने फॉर्च्यून बरिशल को 149 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया जोकि आखिरकार निर्णायक साबित हुआ और उनकी टीम ने 14 रन से मैच जीत लिया।

बल्ले से धमाका करने के बाद शाकिब ने गेंदबाज़ी में भी अपनी चमक बिखेरी और अपने चार ओवरों में तीन विकेट भी लिए। सोशल मीडिया पर शाकिब के तीन छक्कों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार